News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारे में उमड़े भक्त

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 18, 2021  |  4:13 PM

716 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारे में उमड़े भक्त
  • हजारों की तादाद में महाराज के अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया
  • मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। परम अलौकिक श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी धर्मों के आस्था का केंद्र श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी भगवानानंद जी महाराज आश्रम सनातन विश्व दर्शन मंदिर ,रामकोला धाम में सोमवार को सत्संग एवं प्रवचन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।मौसम खराब होने के बावजूद भारी संख्या में महाराज के अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

प्राकट्योत्सव के मौके पर धारकुण्डी सतना से आये स्वामी निर्भयानंद उर्फ बहादुर बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मलीन महाराज के प्रतिमा को माल्यार्पण कर त्रिशूल पूजन किया।इसके साथ अनेक साधु-संतों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। ब्रह्मलीन महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर देश के कोने-कोने से आए अनुयायियों सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में स्वामी विज्ञानानंद मौनी बाबा,बनारस से कुबेरानंद महाराज जी ,अयोध्या से सिद्धनाथ बाबा,शिव स्वरूपानंद जी, आगरा से दयानंद सरस्वती, राजेशानंद जी,राजस्थान से शान्तानंद जी महाराज, राकेशानंद आदि संत-महात्मा व कुशीनगर से महेन्द्र भंते, मुलायम भंते आदि सहित मनकापुर से अतुल नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ बाबा सिंह तथा बबुआ जी बनारस,विद्याधर सेठ,दिग्विजय नाथ आदि साधु- संतों के अलावा पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव,महेन्द्र प्रसाद गोंड, अमावस गोंड,सतपाल गोविंद राव,ठगई सिंह,धनंजय प्रजापति,उमेश तिवारी,दिनेश यादव,संतोष जायसवाल ,सोनू गोविन्द राव सहित हजारों की तादात में महाराज के अनुयायियों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किये। सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर के व्यवस्थापक व संरक्षक रंगनाथ बाबा ने कार्यक्रम की सफलता पर गुरुदेव के अनुयायियों के प्रति आभार जताया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking