रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गुरूवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर पर मत्था टेकने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। साथ ही परिसर अन्तर्गत भोले शिव तथा सती माता के दरबार भी भक्तों से भरा रहा है।
शारदीय नवरात्र पर माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए नारियल ,चुनरी, कपूर आदि हाथ में लिए पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों की भारी भीड़ अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया। भोर से ही भक्त मां के दरबार में नारियल फोड़ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए दस्तक देना शुरू कर दिये थे।माता के दरबार में पूरे दिन भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गूँजता रहा।इस नवरात्र में कोरोना का हवा न होने से अपेक्षा से ज्यादा भक्तों की हाजिरी लगी। माँ धर्मसमधा मंदिर के विषय में कहा जाता है कि ये मल्ल राजाओं की कुल देवी है।आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री के स्वरूप की पूूूूजा आराधना और उपासना के पवित्र पर्व पर पूरे विधि विधान से घर-घर कलश स्थापना किया गया।शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होते ही पूरा क्षेत्र पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय रंग में नजर आ रहा है।चकिया स्थित माँ गुंजेश्वरी भगवती ,माँ काली मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देवी भक्त आराधना करते नजर आये।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…