News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शिक्षा समाज को गर्त से निकालने का सर्वोत्तम साधन है- डा0 रतनपाल सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 12, 2022  |  8:13 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शिक्षा समाज को गर्त से निकालने का सर्वोत्तम साधन है- डा0 रतनपाल सिंह

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के श्री राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगंज(राजेन्द्र नगर) कुशीनगर में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी स्थानीय निकाय डॉ. रतनपाल सिंह व विद्यालय परिवार द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

कार्यक्रम में अंजली, निधि व उसके साथियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।विद्यालय की छात्रा चाँदनी, करिश्मा, शालू व साथियों ने स्वागत गीत ‘ऐसी पावन घड़ी उत्सव में आज आयी है’ ने सभी अतिथियों को गदगद कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व सामाजिक प्रस्तुति दी। प्रकृति शर्मा ने अपने हरियाणवी नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विकास भारती व सीनू की ‘शराब मत पीना’ और प्रिया व गुंजली का ‘दहेज गीत’ काबिले तारीफ रहा , मृत्युञ्जय यादव ,पियूष यादव ,राजन व उनके सहयोगी दल का सामूहिक डांस अदभुत रहा।

कार्यक्रम में शिरकत किये अतिथि डॉ. इंद्रजीत गोविंद राव के उद्बोधन व सामाजिक गीत ने दर्शक दीर्घा को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रेरक अरविंद लाल श्रीवास्तव व संचालक युवा साहित्यकार अशोक शर्मा ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए रहे। महबूब आलम ने भी अपने भजन से समां बाँध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज को गर्त से निकालने का सर्वोत्तम साधन है। यह जेल के दरवाजे बंद करती है, जिससे स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है।प्रधानचार्य बी.डी. यादव ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उत्तम शिक्षा देने हेतु प्रतिबद्ध एवं समर्पित है। इसमें अभिभावक की अनिवार्य सहभागिता अपेक्षित है।

इस मौके पर एडवोकेट संजीव सिंह, अमित श्रीवास्तव, गोविंद कुशवाहा,प्रतीक कुमार वर्मा, अंगद साहनी, वशिष्ठ दूबे, संतोष राव, अवधेश राव, सुरेंद्र कुशवाहा, शिवनाथ पांडेय, निठुरी राय, सुरेंद्र यादव, कवि मधुसूदन पांडेय, रेनू यादव, मरियम खातून, संध्या यादव,प्रियंका कुशवाहा, मनिता देवी ,नीलम यादव, आरती कुशवाहा, प्रदीप यादव, जे.पी.यादव, संतोष यादव, पवन कुशवाहा, विकास विश्वकर्मा, संजय तिवारी, मनीष सिंह, अतुल गुप्त, आलोक पासवान, विजय यादव, कविता राय, रेखा सोनी, फूलबदन यादव, राकेश यादव,राहुल यादव,अवधेश यादव,ज्ञानेश दीक्षित,अरुण मिश्रा सहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking