रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव के टोला दुबौली निवासी शम्भूू पुत्र रामजतन मंगलवार को शाम 5बजे के लगभग गांव के बगल से होकर गुजरी नहर पर चराने गया।नहर में भैंस घास चर रही थी और शम्भू नहर के किनारे पर बैठा था। इसी दरम्यान ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आते ही भैंस छटपटाने लगी। जब तक शम्भू बिजली विभाग या संबंधित किसी को सूचना देता उसके पूर्व ही भैैंस ने दम तोड़ दी।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग सप्लाई बंद कर दिया। भैंस के मरने की सूचना पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। प्रधान प्रतिनिधि देवधन सिंह ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के एसडीओ संजय यादव व रामकोला के पशु चिकित्सक को दी। एसडीओ ने बुधवार को आने की बात कही है।मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने भैंस का पोस्टमार्टम किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने भैंस को दफना दिया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…