News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार घायल!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 5, 2021  |  8:38 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार घायल!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा के तकिया गांव में पुरानी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। मारपीट में घायलों ने अपना डाक्टरी करा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस को तहरीर दी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बगहा टोला तकिया निवासी बृजेश कुमार पांडे और अनिरूद्व पांडे के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा है।सोमवार को एक पक्ष के अनिरुद्ध पांडे अपने घर के बगल में आग जलाए थे जिसका धुँआ दूसरे पक्ष के बृजेश पांडे के घर में जा रहा था। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बृजेश पांडे ने घर के पास आग की धुँआ करने से मना किया जिसमें कहा सुनी हो गयी। मंगलवार की शाम को नवनीत पांडेय पुत्र बृजेश पाण्डेय अपनी दुकान बंद कर घर वापस आ रहा थे कि अनिरूद्व पाण्डेय के घर के लोग घेर कर मारने लगे का आरोप लगाया गया है। मारपीट के दौरान बृजेश पाण्डेय के घर के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी ,मारपीट में दोनों तरफ से दो- दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का इलाज रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।दूसरे पक्ष से सम्पर्क न होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका है।घटना के संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है और तहरीर मिलते ही जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking