News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने रेल यात्रियों की समस्याओं को उप महाप्रबंधक रेलवे के समक्ष रखा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 5, 2022  |  6:19 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने रेल यात्रियों की समस्याओं को उप महाप्रबंधक रेलवे के समक्ष रखा

रामकोला/कुशीनगर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर के बैडमिंटन हॉल में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति की आयोजित 109 वीं बैठक शामिल हुए इस समिति के सदस्य भाजपा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने बैठक में जनहित की समस्याओं को लेकर अति महत्वपूर्ण सुझाव एवं पत्रक उप महाप्रबंधक ( सा0/सचिव) रेलवे को दी।

पूर्व विधायक श्री भारती ने जानकारी दी है कि बुधवार को गोरखपुर में रेलवे समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं से रेलवे के उप महाप्रबंधक गोरखपुर को अवगत कराया है। जिसमें ट्रेन की ठहराव, बंद पड़ी ट्रेनों को पूर्व की भांति चलाने समेत आदि समस्याएं शामिल हैं।विधायक श्री भारती ने बगहा-छितौनी रेल पुल निर्माण के पहले संचालित गोरखपुर जं0 से नगर पंचायत छितौनी जं0 तक बंद पड़ी रेल सेवा को बहाल करने,लखनऊ-कप्तानगंज- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ से वापसी के दौरान रामकोला में ठहराव करने, चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर यार्ड में ठहराने की वजाय छितौनी जं0 या नरकटियागंज जंक्शन तक आगे बढ़ाने, लाकडाउन से पूर्व गोरखपुर से नरकटियागंज तथा गोरखपुर से थावे जं0 तक प्रतिदिन प्रातःकाल चलने वाली बंद पड़ी ट्रेनों को रूट के व्यापारियों,छात्रों, मरीजों एवं गरीबों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चलाना आवश्यक बताया है।

रूट के इन यात्रियों को न्यूनतम रकम के बजाय ज्यादा रकम खर्चा कर यात्रा करना पड़ता है इसलिए आमजन की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए इन ट्रेनों को बहाल करना अति आवश्यक बताया है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking