News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में किया पैदल मार्च

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 17, 2021  |  5:27 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में किया पैदल मार्च

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को रामकोला नगर में पैदल मार्च किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने पार्टी द्वारा घोषित प्रतिज्ञाओं टिकटो में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी,स्नातक एवं इण्टरमीडिएट छात्राओं को स्मार्ट फोन व स्कूटी ,किसानों का पूरा कर्जा माफ समेत 14 बिन्दुओं से संबंधित छपी विज्ञप्ति (हैंड बिल) भी वितरण किया।

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव हीरा प्रसाद के नेतृत्व में रामकोला नगर के बलुआ चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में पैदल मार्च किये।कांग्रेसी नेता रामजी प्रसाद बौद्ध ने कहा कि बढ़ती महंगाई सरकार के गलत नीतियों की देन है।इस दौरान राधेश्याम पासवान,गौरी शंकर पाण्डेय, शांति संघप्रिय, सीताराम प्रधान, स्वामीनाथ यादव, विश्वपाल बौद्ध, बीना भारती, जयसिंह गोविन्द राव, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking