News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: प्रशिक्षकों ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शिक्षण पद्धतियों पर दी विशेष जानकारियां

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 23, 2021  |  5:41 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: प्रशिक्षकों ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शिक्षण पद्धतियों पर दी विशेष जानकारियां

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा गांव स्थित स्वर्गीय रामादेवी महाविद्यालय के सभागार में चल रहे नोडल अध्यापकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षकों द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जानकारियां दी गई।Ramkola: Instructors gave special information on teaching methods of out-of-school children

प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने तथा उनका पंजीकरण करने के विषय में जानकारी देने के साथ ही साथ बच्चों के मानसिक क्षमता के आधार पर कक्षा का निर्धारण और पढ़ाने की विधियों को विस्तार से बताया । सत्र 2021-22 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चल रहा है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षक दिनेश कुमार चौबे, त्रिलोकी प्रसाद, योगेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप सिंह ने नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक आरिफ लारी ने किया ।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, शिक्षक राकेश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, अशोक मद्धेशिया, अवनीत सिंह, विनोद सिंह, राजेश दूबे, विरेंद्र राव, जटाशंकर सिंह, मुरारी कुशवाहा , विजय गुप्ता, संजय यादव, जमाल अहमद सहित भारी संख्या में नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking