रामकोला/कुशीनगर। ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें लीग मैच में थाना लक्ष्मीपुर की टीम को कसया की टीम ने हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले कसया के संजय को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का छठां लीग मैच सोमवार को कसया व लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कसया के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्मीपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, चार बल्लेबाज बहुत ही जल्दी पैवेलियन लौट गए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक बैटिंग की और 2 ओवर शेष रहते ही 146 रन बनाकर मैच जीत पर कब्जा जमा लिया। मैच की शुरूआत हियुवा नेता व रामकोला नगर पंचायत के सभासद हर्ष कुमार सूरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव,मोनू सिंह,लोरिक यादव ,दिलीप सिंह,शत्रुघ्न सिंह,इस्लाम,राजू तिवारी,प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…