News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए औषधि किट हुई वितरित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 3, 2022  |  6:45 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए औषधि किट हुई वितरित

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी समितियों के आशाओ को औषधि किट का वितरण शुरू कर दिया गया है।सीएचसी प्रभारी डा0 ए0 पी0 ने सोमवार को सीएचसी में अंजू चौबे,शकुुुुन्तला चौबे ,मजरूहनिशा समेत अन्य आशाओं को किट का वितरण किया।

इस दौरान सीएचसी प्रभारी डा0 गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर एवं देहात में निगरानी समिति के सहयोग से आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेकर लक्षण वाले बच्चों को निशुल्क औषधि के पैकेट वितरित करेंगी।उन्होंने बताया कि 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों के लिए पीसीएम का ड्राप सहित अन्य दवा, एक से 5 वर्ष तक के बच्चों को पीसीएम का सिरप एवं अन्य दवा , 5 से 12 वर्ष और 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए औषधि की टेबलेट की अलग-अलग किट है।किट में पीसीएम ,एजिथ्रोमाइसिन, एस्कार्बिक एसिड ,जिंक, बी. काम्पलैक्स आदि टेबलेट है। दवाई को इस्तेमाल करने के तरीके वाला पर्चा भी पैकेट के अंदर दिया गया है।

इस मौके बीसीपीएम विनय सिंह ,फर्मासिस्ट शिवप्रसाद चौधरी, दिनेश ठाकुर ,चिरंजीव कुमार,विद्या शंकर कुशवाहा ,श्रीकांत यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking