News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: राज्यमंत्री ने किया नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान का शुभारंभ! रामकोला विधानसभा से मेरा दिल से लगाव है- अतुल सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 12, 2021  |  7:03 PM

606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: राज्यमंत्री ने किया नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान का शुभारंभ! रामकोला विधानसभा से मेरा दिल से लगाव है- अतुल सिंह

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हा गांव के टोला- रगड़गंज में बतौर मुख्य अतिथि उ0प्र0सरकार गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण महावितरण अभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान राशन के साथ-साथ एक किलो चना ,एक लीटर खाद्य तेल ,एक किलो नमक लाभार्थियों को दिया गया।राज्य मंत्री श्री सिंह ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यह गरीबों की सरकार है। सरकार की सोच एवं मंशा गरीबों के उत्थान के लिए ही है।उन्होंने कहा कि जब मै रामकोला का विधायक बना था तभी से इस विधानसभा के विकास के लिए समर्पित हो गया।वह भावना आज भी मेरे अंदर बरकरार है। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार की योजनाओं को प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल मुझे सूचित करें।आपको इस महाअभियान के अंतर्गत मुफ्त में राशन मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह गोलू ने किया।

इस रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिह, कुुसम्हा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद ,विनित सिंह ,हे0का0 राजनाथ सिंह,रामा जायसवाल,कोटेदार गोविन्द मद्धेशिया, कोटेदार विनोद जायसवाल, जगदीश जायसवाल, बिहारी जायसवाल, राणा सिंह समेत अन्य कोटेदार व राशन कार्ड लाभार्थी जीतन ,अनिल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking