रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के बगहा खुर्द निवासी हरेन्द्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सुब्बन की अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार हरेन्द्र अपनी मोपेड से कप्तानगंज से घर आ रहे थे।अभी वह रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बगहा गांव के समीप पुल के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में ठोकर मारकर मौके से भाग गया।ठोकर जबरदस्त लगने के कारण हरेन्द्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना रात्रि 8.20बजे लगभग की है।हरेन्द्र अपनी मोपेड पर सब्जी लादकर फेरी लगा कर सब्जी बेचकर अपने परिवार का जीविका चलाता था।सूचना पाकर मौके पर रामकोला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…