रामकोला/कुशीनगर। क्षेत्र के मोरवन गांव में जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में पकड़ियार की टीम को हराकर मोरवन की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले मोरवन के करन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
बुधवार को मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच खेला गया।क्षेत्रीय टीम पकड़ियार व मोरवन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर मोरवन के कप्तान सर्वेश सिंह ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मोरवन की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में दीपक के 69, पवन के 53, करन के 12 बाल में 50 व सर्वेश के 12 बाल में 24 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 258 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य की पीछा करने उतरे पकड़ियार टीम के सभी खिलाड़ी 115 रन ही बनाकर
आल आउट हो गए। इस प्रकार मोरवन ने 145 रनों से जीत हासिल कर लिया। जिला पंचायत के प्रत्याशी रहे गुलाम कादिर उर्फ चुन्ने ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…