News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: सांसद ने किया सोमल ताल ड्रेन व कौवासार ड्रेन की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 31, 2022  |  6:07 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सांसद ने किया सोमल ताल ड्रेन व कौवासार ड्रेन की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण
  • सांसद के पहल पर सोमलताल ड्रेन की खुदाई का रास्ता हुआ साफ

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे मंगलवार को रामकोला क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव पहुंचे तथा ड्रेन के खुदाई कार्य का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खुदाई में आए रुकावट को दूर किया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

आपको बताते चलें कि सोमल ताल की खुदाई ना होने की वजह से जल जमाव के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसलें प्रतिवर्ष अब तक बर्बाद होती रही है। काफी प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस को गंभीरता से लिया और क्षेत्र के इन ड्रेनों की सफाई करानी शुरू करा दी। सोमल ताल की भी सफाई शुरू हो गया लेकिन भठही बुजुर्ग के पास काश्तकार प्रभू यादव की निजी भूमि पड़ने की वजह से रुकावट पैदा हो गया। सांसद के पहल पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने संबंधित किसान को उक्त जमीन के बदले दूसरे जगह नाम दर्ज जमीन की रकबा स्थानांतरण कर दी।

मंगलवार को मौके पर पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे ने सोमल ताल का औचक निरीक्षण किया तथा आए बाधा को समाप्त किया मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सांसद से अनुरोध किया कि कार्य में काफी शिथिलता है इसे बरसात शुरू होने के पूर्व पूर्ण कराने के लिए और गति देनी होगी। सांसद श्री दुबे ने दूरभाष के जरिए अधीक्षण अभियंता सिंचाई खण्ड गोरखपुर के0के0 राय को बरसात पूर्व सोमल ताल की सफाई कार्य को अंतिम रूप देने के लिए कहा।

इसी क्रम में सांसद श्री दुबे ने क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीबांगर गांव के पास कौवासार ड्रेन में हुए खुदाई का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान काफी कमियां पाई गई। सांसद दुबे ने अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह से दुरभाष पर वार्ता किया और आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि कमियों को दूर करते हुए बरसात पूर्व कार्य को पूर्ण कराये। सांसद ने कहा कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी और इसमें जो अधिकारी संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करायी जायेगी।

औचक निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिचाई खण्ड मनोरंजन कुमार ,अवर अभियंता शुकुरूल्लाह,मण्डल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक हियुवा चमन यादव ,आशुतोष गोविंद राव उर्फ गोलू बाबू,जिला पंचायत सदस्य बलराम गोविंद राव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पकड़ी बांगर संजीव राय,ग्राम प्रधान भठही बुजुर्ग संजय चौहान, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, आशुतोष पाण्डेय,पूर्व प्रधान इन्द्रसेनवा राहुल गोविंद राव,सत्यवान सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपक शर्मा,विश्वजीत गोविंद राव, जनार्दन यादव, कमलेश यादव,त्रिलोकी प्रधान,दिनेश चन्द,मनोहर गुप्ता, मुनीब कुशवाहा,अमरजीत गोविन्द राव,प्रदीप जी, मृत्युंजय पाण्डेय, विशाल चंद, लालबहादुर राव,श्यामजी राव, शैलेश सिंह, सोनू बाबा, आशीष मिश्र, विवेक राव, प्रेम प्रकाश गोविन्द राव, केशव कुशवाहा ,दिलीप गुप्ता,पवन गोविन्द राव,दीनानाथ दीक्षित सहित सिचाई विभाग के विभागीय अधिकारी व स्थानीय सैैकड़ों की तादाद में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking