रामकोला/कुशीनगर। शनिवार को मकरसंक्रांति पर्व पर रामकोला क्षेत्र के पपउर गांव ( उत्तर टोला) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर तैयार भोजन को सामूहिक रूप से विना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया। सहभोज कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा रामकोला मंडल के अध्यक्ष विशाल चंद ने कहा कि छूआछूत भेदभाव मिटाने के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी है। ऐसे पर्व पर समाज के कमजोर तबके के लोगों को बुलाकर उनका सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर प्रेम तिवारी, मनोहर गुप्ता, आशीष मिश्रा, राजेंद्र राव, संजय राव, सुभाष सिंह ,मुंशी चौहान, राजेश राव, जयप्रकाश राव,नंदू, दिलीप कुशवाहा ,दिनेश प्रसाद, प्रदुमन सिंह, राजकुमार राव,अभिजीत राव,गोलू ,मनोज राव, गौरी शंकर राव,विंध्याचल प्रसाद, रामेश्वर राव, जीतन सरल गोड़, महंत राव आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…