News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन, पशु पालको को दवा वितरण भी किया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 15, 2022  |  4:55 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन, पशु पालको को दवा वितरण भी किया गया

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधावट में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पशुओं के बारें विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी और दवा का वितरण और पशुओं का पूजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा रामकोला मण्डल के अध्यक्ष रामकोला अनुप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।अध्यक्ष श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को लाभ देना है।पशु पालकों तक पशु चिकित्सा पहुंचाने के उद्देश्य से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। ताकि बीमार पशुओं का इलाज समय से किया जा सके और पशुपालकों की आय दोगुनी हो सके। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं पशुपालकों के प्रति रामकोला पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस0 के0 सिंह ने धन्यवाद प्रकट कर आभार जताया।

इस दौरान लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा , विशाल चन्द सहित पशु विभाग के कर्मचारी एवं किसान और पशु पालक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking