रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना परिसर में होली व शबे -ए-बारात पर्व को लेकर बुधवार को तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। तहसीलदार ने कहा कि त्योहार को आपसी प्रेम सौहार्द के साथ मनाये तथा शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। पर्व में अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाई की जायेगी।
इस दौरान डीजे संचालकों से पर्व के अवसर पर डीजे न बजाने के लिए एक शपथ पत्र भरवाया गया। इस नियम का पालन न करने पर डीजे संचालकों को पचास हजार रूपये जुर्माना भी भरना पड़ेगा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि त्योहारो को शांति पूर्ण मनाये।थानाा क्षेत्र के अंतर्गत कही भी कोई घटना अथवा आपसी सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
इस दौरान हरिशंकर तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रधान सतीश कुमार, सभासद राजेश गोविंद राव, सभासद हर्ष सूरी, सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव ,सभासद जुल्फीकार, बुनेला गुप्ता,हरेन्द्र यादव, प्रमोद केडिया, एस. आइ. अनुज कुमार पटेल, कानूनगो एस.पी. गुप्ता, लेखपाल संगम प्रसाद,सुधीर गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…