रामकोला/कुशीनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्ही गाँव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरो पर है।गुरूवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए. गांव में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी पहुंची और गाँव के अमृत सरोवर, आँगनबाड़ी केंद्र,सामुदायिक शौचालय ,विद्यालय आदि का निरीक्षण की तथा तैयारियों में कोई कमी न रह जाय इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी।इस दौरान
गाँव में पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।गुरूवार को दिनभर गाँव में अधिकारियों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।गाँव को चमकाने के लिए अधिकारियों का जमावड़ा था।उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड भी पहुंचे थे।गांव में उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ रामदास कुशवाहा ,रामकोला सीएचसी प्रभारी शेष कुमार विश्वकर्मा ,बीडीओ ऊषा पाल,बीपीएम आलोक मिश्रा,बीसीपीएम विनय सिंह,अधिशासी अधिकारी रामकोला अम्बरीष कुमार सिंह समेत आदि अधिकारी गाँव में पहुंच अपने-अपने स्तर से तैयारियों का जायजा लिये।इस दौरान गाँव के प्रधान प्रतिनिधि रामभवन पटेल, राजन कुंवर सहित तमाम ग्रामीण उनके सहयोग में लगे हुए थे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…