रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार के हरीराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के एक कमरे में अज्ञात कारणों से सोमवार को आग लग गयी। लगी आग में टेबल, डेस्क, मेज, कुर्सी आलमारी जल कर राख हो गयी। आग की लपट देख छात्र, छात्राए और अध्यापकगण तथा शोर सुनकर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गये और आग को बुझाने लगे।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझायी।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक का दस कमरा कटरैन का सेड डालकर बनाया गया है।इन सभी कमरों का डेस्क, मेज, कुर्सी एक ही कमरे में बंद कर रखा गया था। कमरे के पीछे बनी विद्यालय की बाउंड्री वाल को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है,बगल में बंद शुगर मिल है। सोमवार को दिन के ढ़ाई बजे के करीब विद्यालय के उक्त कमरे से आग की लपट दिखाई देने लगी। आग की लपट देख विद्यालय के छात्र, छात्राए और अध्यापकगण शोर मचाते हुए नल से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग लगने की शोर सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गये और पानी के लिए पम्पिंग सेट लगाया और बाल्टी भर-भर आग बुझाते रहे। प्रधानाचार्य डॉ हरिगोविंद मिश्रा ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गयी तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका और अन्य कमरा जलने से बच गया।आग पर काबू पाने से पूर्व जिस कमरे में आग लगी थी उसमें रखा पूरा फर्नीचर सहित कटरैन सेट सब जल कर राख हो गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय के पीछे बाउंड्री वाल को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है किसी अराजक तत्व ने कमरे के पीछे से ऐसी हरकत की होगी। जबकि स्थानीय लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि बाजार के कुछ गजेड़ी एकांत देख कर विद्यालय परिसर को गाजा और सिगरेट पीने लिए अपना अड्डा बना लिये हैं।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…