News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: अवैध बालू खनन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 6, 2022  |  4:44 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अवैध बालू खनन पर सख्ती, दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन विभाग की टीम ने पकड़कर सीज करते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दी।

प्राप्त समाचार के अनुसार अवैध रूप से बालू खनन की शिकायतों के मद्देनजर रविवार को खनन विभाग की टीम थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकुआटार -मथौली मार्ग पर चरगहां गांव के समीप दो ट्रैक्टर-ट्राली पर अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे व्यक्तियों को रोक लिया।अधिकारियों ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर से बालू से संबंधी कागजात मांगे लेकिन वह इस बाबत कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद खनन विभाग की टीम बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रगड़गंज पुलिस चौकी को सुपुर्द कर थाने पहुंचे और संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही हेतु प्रोफार्मा पूर्ण कर पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के खिलाफ अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही के तहत अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया गया है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking