News Addaa WhatsApp Group

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Ramkola/रामकोला: एसडीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 4, 2022  |  6:01 PM

1,435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Ramkola/रामकोला: एसडीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
  • खामिया मिलने पर एसडीएम ने हास्टल वार्डेन को सुधार करने की दी चेतावनी

रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मंगलवार को औचक निरीक्षण करने कस्तूरबा विद्यालय रामकोला पहुँची और हास्टल वार्डेन से हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही जू0 हाई स्कूल की छात्राओं के रहन-सहन व खानपान की जानकारी लेते हुए छात्राओं की स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाने की निर्देश दिया।

उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता के साथ रामकोला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंची और वार्डेन सुषमा से हास्टल में रहकर शिक्षा ग्रहणकर रही छात्राओं की हर एक पहलुओं पर चर्चा कर जानकारी ली। बच्चियों के रूम को देखा। जहा पर गन्दगी व नीचे बैठाकर खाना खिलाने पर वार्डेन को फटकार लगाई।एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान शौचालय, रसोईघर और कमरों में गन्दगी देख हास्टल वार्डेन से आदतों में सुधार लाने की बात कही। निरीक्षण के समय अध्यापिका स्वाति शुक्ला,इसरावती कुशवाहा उपस्थित रही।

आपको जानकारी के लिए बता दूँ कि कस्तूरबा विद्यालय रामकोला में कक्षा 6, 7 व 8 में गरीब घर की 80 छात्राएं परिसर अन्तर्गत हास्टल में नियमित रूप से रहकर शिक्षा ग्रहण करती है। जिनकी खानपान व पढाई में आये खर्चो का वहन सरकार करती है । इन बच्चियों की देखभाल व पढ़ाई की जिम्मेदारी के लिए वार्डेन है तथा सहायक के रूप में शिक्षिकाएं भी है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking