रामकोला/कुशीनगर। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीच 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों को कोविड वैक्सीन लगाने के सरकार के फैसले ने लोगों को बड़ी राहत दी है।देेेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के मुहिम के तहत सोमवार को रामकोला सीएचसी सहित संबंधित क्षेत्र के 24 वैक्सीनेशन सेन्टरों पर तीन हजार लक्ष्य को लेकर 15 से 18 साल के बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैैैक्सीन का टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन के दौरान बच्चे सजग व जोश में दिखे
रामकोला सीएचसी में वैैैक्सीन लगवाने वाले आयुष कुमार राव तथा अन्वय सिंह से वैक्सीन से डर लगने के संबंध में पूछने पर उनका कहना था कि वैैैक्सीन लेने के बाद ही हम लोग पढ़ाई के लिए घरों से बाहर बिना डर के निकल सकते हैं और हम लोगों के इंजेक्शन लगने से ही पूरा परिवार भी सुुुुरक्षित हो जायेगी।वैैैैक्सीनेशन के दौरान सीएचसी प्रभारी डा0 ए0पी0 गुप्ता पूरी तरह सजग दिखे।इस दौरान बीपीएम आलोक मिश्रा,बीसीपीएम विनय कुुुमार सिंह, एनएमए विद्याशंकर कुशवाहा, बीएमसी यूनिसेफ चिरंजीवी कुमार,फर्मासिस्ट एस0पी0 चौधरी,रुक्मणी राय आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…