News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: 6 वर्ष का अधूरा कार्य सांसद के पहल पर हुआ पूर्ण, ग्रामवासियों ने जताया आभार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 10, 2022  |  6:17 PM

746 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: 6 वर्ष का अधूरा कार्य सांसद के पहल पर हुआ पूर्ण, ग्रामवासियों ने जताया आभार
  • चकिया गाँव में 6 वर्ष के बिजली की विकट समस्या का निदान होने पर ग्रामवासियों में खुशी
  • मौके पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारी एवं पुुुुलिस रहे मौजूद

रामकोला/कुशीनगर। सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे के प्रयास पर रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां टोला-चकिया (राठौर टोला) में गुरूवार को बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में 6 वर्ष से अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण हुआ।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

जानकारी के लिए बताते चलूँ कि रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम-कुसम्हाँ टोला- चकिया (राठौर टोला) में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने लिए 6 वर्ष पूर्व अन्य रूट से बिजली देने के लिए सपा सरकार में विधायक निधि से धन स्वीकृत हुआ और गांव में ट्रांसफार्मर सहित संबंधित सारा सामान आ गया , सर्वे के अनुसार सड़क रूट पर पोल गड़ना और उस पर तार चढ़ाना शुरू हो गया,एकाध पोल ही बाकी रह गया था कि दूसरे टोले के कुछ लोगों ने अपने व्यक्ति हित के लिए विरोध शुरू कर दिये जिसकी वजह से कार्य पूर्ण नहीं हुआ और चकिया टोला के लोग बिजली होने के बावजूद लाभ से वंचित रहने लगे।बिजली विभाग लगाने का आश्वासन देता रहा।धीरे-धीरे 6 वर्ष बीत गया।गाँव के लोग प्रयास करना ही छोड़ दिये।

फिर कुसम्हां गांव सांसद आदर्श ग्राम में चयनित होने के बाद गत 21 अप्रैल को कुसम्हाँ में विकास का नई इबारत लिखने के लिए आयोजित पहली बैठक में टोला के लोगों ने अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद से समस्या समाधान हेतु लिखित अनुरोध किया।पहल जारी रहा। गत एक जून को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक में हियुवा के जिला महासचिव फूलबदन कुशवाहा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।यही नहीं सांसद श्री दूबे ने गत 8 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक ने कहा कि रामकोला के कुसम्हां ग्राम को इस हेतु चयनित किया गया है कि विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं को धरातल पर कैसे उतारते हैं। उन्होंने कहा कि हर विभाग अपनी योजनाओं का सर्वे कर ले। उन्होंने कहा कि इस बैठक में शासन स्तर से जो भी कार्य लंबित है उन कार्यों को गति प्रदान करें।

गुरूवार को समस्या के समाधान का शुभ मुहूर्त बना और 6 वर्षों से उपेक्षित पड़ा कार्य का समाधान हुआ। सांसद के पहल और पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा व मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय का सहयोग और पत्रकार रामबिहारी राव के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों को समस्या से निजात मिली।कार्य पूर्ण कराने में विद्युत वितरण खण्ड हाटा के अधिशासी अभियंता बी0 एल0 आनंद, एसडीओ कप्तानगंज संजय यादव, विद्युत उपकेन्द्र रामकोला के अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्र,रत्नेश कुमार मल्ल, ठेकेदार फिरोज,बबलू विजय,सोनू,रामबेलास खरवार,अभिषेक उपाध्याय आदि की अहम भूमिका रही। मौके पर एस. आइ.संदीप सिंह, एस0आइ0 राजीव यादव , हे0 का0 प्रदीप सिंह, हे0 का0 राजनाथ सिंह, श्याम सुन्दर यादव, प्रेम यादव , विन्धयाचल सिंह, महिला आरक्ष सीता चौहान सहित अन्य पुलिस के जवान सामंजस्य बना कर अधूरे कार्य को पूर्ण कराया।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking