News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धनतेरस के दिन पर बाजारों में खूब रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीददारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 2, 2021  |  4:24 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धनतेरस के दिन पर बाजारों में खूब रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीददारी

रामकोला/कुशीनगर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामकोला क्षेत्र में आस्था के पर्व धनतेरस पर मंगलवार को स्थानीय बाजारों में खूब रौनक रही। दुकानें समय से कुछ पहले ही खुल गयी और बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गयी।रामकोला में राजीव अग्रवाल व कान्हा अग्रवाल के बर्तन की दुकान सहित अन्य दुकानों,इलेक्ट्रॉनिक सामानों,मोटरसाइकिल एजेंसियों के साथ ही देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदने एवं घर को सजाने संवारने के लिए सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।यह क्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। आभूषणों की दुकानों पर भी सोने-चांदी के जेवरात और चांदी के सिक्के भी खूब बिके। लोग अपनी हैसियत के अनुसार जमकर खरीदारी करते नजर आए। धनतेरस के दिन व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकान सजा रखी थी। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अमीर गरीब सभी इस दिन अपनी हैसियत के अनुसार कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं ।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking