रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आकाशीय बिजली गिरने से रामकोला पावर हाउस पर स्थापित 5एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण टेकुआटार फीडर से पोषित होने वाले 90 गावों में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उक्त की जानकारी देते हुए विद्युत उपकेंद्र रामकोला के अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि विभाग में आवश्यक सामग्री समय से ना मिल पाने के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है। विद्युत सामग्री और अन्य मांगों को लेकर विद्युत विभाग ने लगभग डेढ़ माह से हड़ताल पर चल रहा है, प्रदेश भर के अवर अभियंता वर्क टू रूल के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नियमानुसार विद्युत संबंधी कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किए जाएंगे एवं उसके बाद सीयूजी मोबाइल नंबर बंद रहेगा और अवकाश के दिन विद्युत संबंधित कोई कार्य नहीं होगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…