रामकोला/कुशीनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रामकोला नगर के जनता इंटर कालेज में संघ के तत्वावधान में आजादी के बलिदानियों को याद करने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नगर में देश के शहीदों को समर्पित 70 मीटर की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
खंड कार्यवाह यशपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा स्थानीय नगर में निकाली गई थी।जिसमें विद्यालय के कैडेट्स एवं भारी तादाद में युवा वर्ग शामिल रहा।इस दौरान तिरंगा यात्रा में शरीक देशभक्त भारत माता के जयकारे लगाते हुए शांतिपूर्वक देशभक्ति का संदेश देते रहे।तिरंगा यात्रा में शरीक देश भक्तों ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हमें दिया गया एक अनमोल उपहार है। इस प्रकार के आयोजन से युवाशक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है और वीर शहीदों के वलिदान का पता चलता है।
इस दौरान प्रधानाचार्य जगतारण शरण,पूर्व विधायक दीपलाल भारती, एस0एस0आइ रामचंदर सिंह यादव, सीएचसी प्रभारी डा0 ए0पी0 गुप्ता,सत्यपाल गोविन्द राव, नागेन्द्र शाही , नगर समन्वयक संजीव सिंह बड़े बाबू,शिक्षक राकेश गोविन्द राव ,फूलबदन कुशवाहा, सभाजीत सिंह, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार,अशोक यादव, मयंक मद्धेशिया,गोलू बाबा, अमर गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव,राजेश मिश्रा,सुरेन्द्र कुमार, अमित गोविन्द राव, देवधन सिंह, गौरव आदि भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…