News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 20, 2022  |  4:41 PM

1,298 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कसया मार्ग पर अमवा मंदिर के समीप शनिवार की रात को अनियंत्रित ट्रक दरवाजे पर खड़ी एक अधेड़ महिला को रौंद दिया।जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुँची और ट्रक चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

प्राप्त सूचना के अनुसार रामकोला-कसया मार्ग पर थाना क्षेत्र के कठघरही ग्राम पंचायत अंतर्गत नंदलाल यादव कई दशकों से मकान बनवाकर रहते हैं। शनिवार की रात कसया की तरफ से रामकोला की ओर तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दरवाजे पर खड़ी मालती देवी पत्नी नन्दलाल यादव उम्र लगभग 50 वर्ष को रौंद दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर रामकोला पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची और ट्रक चालक तथा महिला के शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाही में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में धुत था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि चालक व शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking