News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: छठ की तैयारी में जुटे युवा, घाट से सड़क तक कर रहे सफाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 30, 2021  |  4:57 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: छठ की तैयारी में जुटे युवा, घाट से सड़क तक कर रहे सफाई

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। छठघाटों की साफ-सफाई और सजाने-संवारने से लेकर सुरक्षा का भार युवाओं के ऊपर ही होता है। आगामी छठ पर्व को लेकर नदी, तालाब सहित अन्य जगहों पर छठ घाटों को साफ-सुथरा करने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

विदित हो कि पूर्वांचल में मुख्य त्यौहारों में छठ महापर्व भी धूमधाम मनाई जाती है।यह पर्व पूरे देश में भी अति उत्साह के साथ तीन दिन पूर्व से ही शुरू हो जाता है। छठपूजा के दिन सुबह से नदी और तालाबों के घाटों पर भारी मेला भी लगता है जिसमें दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें सजायी जाती है।

यहाँ आस्था का महापर्व छठ को पूरी निष्ठा के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि इस पर्व के मौके पर यहाँ युवकों से लेकर वृद्धजनों तक स्वच्छता व सादगी की अनूठी मिसाल पेेश करते हैं।

छठ महापर्व के दस दिन पूर्व से ही रगड़गंज छोटी गंडक छठ घाट पर गाँव के दर्जनों लोगों द्वारा नदी घाट की साफ- सफाई और गड्ढे में मिट्टी डालकर बराबर करने का कार्य शुरु कर दिया गया है।इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा दिख रही है।युवाओं की टीम इस कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रही है।सभी संसाधनों के साथ छठ घाटों की साफ-सफाई में युवा वर्ग जुट गया है। इस कार्य में रंजीत सिंह (गोलू) ,अर्जुन मद्धेशिया,छोटे मद्धेशिया,किशन मद्धेशिया, भोला मद्धेशिया मुकेश मद्धेशिया,छोटे शर्मा, विद्यासागर शर्मा किशन जयसवाल,विष्णु ,सोनू ,चंदन, गौतम ,विपिन, सेराज,अक्षय सहित तमाम उत्साही युवक लगे हुए हैं।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking