रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत एक मुस्लिम परिवार ने मनौती पूरी होने पर धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर में अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराया समाजिक एकता का संदेश दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को रामकोला क्षेत्र के पपउर निवासी मुस्लिम परिवार के मैनुद्दीन और उनकी पत्नी तसेरून निशा 10 वर्ष पूर्व नवरात्रि में नंगे पांव आकर धर्मसमधा मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी कि मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी तो वे अपने बेटे का मुंडन संस्कार मंदिर में करायेगें। मनौती पूर्ण होने पर गाजे- बाजे के साथ मुस्लिम परिवार धर्मसमधा मंदिर पहुंचा और अपने बेटे सलमान का हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ मुंडन संस्कार कराया। सलमान के माता पिता ने बताया कि धर्मसमधा देवी माता की आशीर्वाद से मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। हम लोग मुंडन कराकर मन्नत उतरवाये है।
इसके जरिये मुस्लिम परिवार ने ‘एकता और सौहार्द का मिशाल पेश कर धर्म के ठेकेदारों को आइना दिखाते हुए गंगा जमुनी तहजीब पेश की है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…