रामकोला/कुशीनगर । पुलवामा में शहीद हुए जवानों की तीसरी बरसी पर रामकोला नगर के युवाओं ने स्थानीय नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें याद किया। नगर की मीना बाजार से निकली तिरंगा यात्रा बलुआ चौराहा होते हुए रामकोला तिराहा होते हुए पूरे नगर में भ्रमण की। इस दौरान देश गीत की धुन बज रही थी। तिरंगा यात्रा में अतुल जायसवाल, विशाल जायसवाल, विपिन जायसवाल,आलम अरमान,सत्यम जायसवाल, रजत जायसवाल, मनीष मद्धेशिया, सनी सहित तमाम नगर के युवाओं ने भाग लिया।युवाओं ने रामकोला के कसया तिराहे पर बने शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में रामकोला नगर के कप्तानगंज मार्ग पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के शहादत पर युवाओं ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रशांत उर्फ लकी श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, रामायण अस्थाना, शेष नारायण अस्थाना, पवन यादव ,बिट्टू कुशवाहा, विकास चौधरी, दिनेश शर्मा, विशाल निषाद ,बजरंगी आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…