News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आप्रेशन तमंचा के अन्तर्गत एक गिरफ्तार 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 21, 2021  |  7:00 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आप्रेशन तमंचा के अन्तर्गत एक गिरफ्तार 

रामकोला/कुशीनगर | अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान आप्रेेेशन तमंचा के अन्तर्गत रामकोला पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सोमवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे रामकोला प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक विशाल कुुुमार सिंह हमराही कर्मचारीगण के साथ थाना क्षेत्र के कसया मार्ग के मथौली रोड पर पहुँचे और मुखबिर खास के इशारे पर घेराबंदी कर स्थानीय थाना क्षेत्र केे उर्दहा नं02निवासी शातिर अपराधी प्रवीण यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुई।यह कार्यवाही पुलिस कप्तान कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा खड्डा क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह के कुशल मार्ग में चलाये जा रहे आप्रेशन तमंचा के तहत की गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मु0अ0सं0195/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।गिरफ्तारी केे दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 रामचन्दर सिंह यादव,हे0 का0 दिलीप कुमार सिंह,हे0 का0 अजय कुमार सिंह, का0 उपेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking