News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बालू अवैध खनन के मामले में एक व्यक्ति को भेजा गया जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2023  |  9:10 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बालू अवैध खनन के मामले में एक व्यक्ति को भेजा गया जेल

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बाबू देवरिया टोला कोटिया, छोटी गण्डक नदी के कोटिया घाट पर बालू माफिया द्वारा अवैध बालू खनन के जरिये भंडारण कर बाजार में बेचने की शिकायत देवरिया गाँव निवासी अविनाश सिंह का आरोप सही पाये जाने पर खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बालू माफिया गोल्डन पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और जेल भेज दिया गया।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गण्डक नदी के देवरिया बाबू टोला कोटिया घाट से बालू माफिया द्वारा अवैध खनन कर बालू का भंडारण करके स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है कि शिकायत अविनाश सिंह कोटिया पुत्र सुबाष सिंह द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई। जिसके सत्यापन के लिए राजस्व टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छपेमारी की,शिकायत की पुष्टि हुई, छापेमारी के दौरान तीन ट्राली सफेद बालू कोटिया नदी घाट पर पाया गया। जिसको जेसीबी मशीन से नदी में डलवा दिया गया।

शिकायत करता अविनाश सिंह के प्रार्थना पत्र पर जिला खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा के आदेश पर गोल्डन पांडेय निवासी रामपुर बगहा टोला तकिया के विरुद्ध उत्तर प्रदेश उपखनिज ( परिवहन )नियमावली 1963, 3, उत्तर प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन, एवम भंडारण का निवारण )2018, 3, खान एवम खनिज (विकास का विनियमन )1957, 21, खान एवम खनिज (विकास का विनियमन )1947, 4, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984, 2, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियन 1984, 3 के तहत मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking