News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 25, 2021  |  6:37 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। एकात्म मानववाद के पुजारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रामकोला विकासखंड में विकास खंड स्तरीय किसान कल्याण/ कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को विधिवत जानकारी दी गई तथा प्रशस्ति पत्र देकर किसानों को सम्मानित किया गया और इण्डेेेन गैस कनेक्शन भी दिया गया।कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राधेश्याम दीक्षित,मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव, हियुवा केे फूलबदन कुशवाहा,भानु प्रताप यादव सहित आदि अतिथियों ने कहा कि अंंतिम पंक्ति में खड़े़ व्यक्ति का उत्थान करना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच रही।उनकी सोच को भाजपा की मोदी एवं योगी की सरकार ने अपनी योजनाओं के जरिये गरीबों की उत्थान कर पूरा रही है।इस मौके पर विश्वजीत गोविन्द राव, रामदेव कुशवाहा,मनोज गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता,प्रेम तिवारी, अनिरुद्ध खरवार,राहुल गोविन्द राव,रविन्द्र प्रजापति, प्रतीक श्रीवास्तव,विनोद भारती आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के डाक्टर एस0के0 सिंह , समाज कल्याण विभाग ,सहायक विकास अधिकारी नंदलाल खरवार रामकोला, रामकोला कृृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीत कुमार वर्मा, डॉक्टर संजय पटेल, बृजेश तिवारी, सतीश कुमार, मार्कंडेय तिवारी, सुनील मौर्य, बीटीएम अनिल शर्मा, भूपेंदर, सोनू आदि सहित अन्य कई विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking