रामकोला/कुशीनगर । रामकोला मण्डल के भाजपा अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशन रामकोला का स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य हेतु नामित किया गया है। इसकी सूचना मण्डल अध्यक्ष को स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टर ने वाराणसी, मण्डल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) द्वारा जारी पत्र को सौंप कर दी। मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सोप गई है उस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए खरा उतरने का मेरा प्रयास जारी रहेगा।
जनहित में रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए मेरा प्रयास जारी व प्राथमिकता में रहेगी।इधर मण्डल अध्यक्ष को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव, उमेश मल्ल,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, रविंद्र प्रजापति, मृत्युंजय पाण्डेय, मनोहर गुप्ता, विशाल चंद, अंकूर अग्रवाल आदि शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…