रामकोला/कुशीनगर। ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला व बाल विकास परियोजना की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर समुदाय आधारित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों की उपलब्ध सेवाओं के विषय में विधिवत जानकारी दी गई।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि निर्धारित कार्य योजना के अनुसार प्रत्येक बुधवार व शनिवार को स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित सेवाएँ आम जन को दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए जन जागरूकता बेहद ज़रूरी है। इसी के क्रम में ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत 39 भिन्न- भिन्न स्थानों पर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय कुमार सिंह, डीएससीओ चंदन , बीओसी निरंजन तिवारी, बीएमसी सौरभ श्रीवातव, बीएम सुनील सिंह , एमएस रिंकु सिंह तथा सभी उपकेंद्र की एएनएम, सीएचओ, आशा संगिनी, आशा व आगंनवाड़ी उपस्थित रही।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…