रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शौच करने गये एक 49 वर्षीय व्यक्ति की तत्काल मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव निवासी लालू प्रसाद पुत्र छेदी प्रसाद मंगलवार को सुबह 5 बजे करीब बारिश के दौरान शौच करने सरेह में गये थे,के दरम्यान आकाशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।जिसकी सूचना तहसीलदार कप्तानगंज और स्थानीय पुलिस को दी गयी।
घटना स्थल पर रामकोला पुलिस व तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी राजस्व कर्मी के साथ पहुंचे।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…