रामकोला/कुशीनगर। किसी भी क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करना गर्व की बात है।ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी है कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड रामकोला के ग्राम लाला छपरा (लक्ष्मीगंज) के युवा रचनाकार व कवि अशोक शर्मा,जिनकी रचनायें समाज को दिशा देने का कार्य करती है।इनकी कविता राष्ट्र को समर्पित ओमजी बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में सहभागिता करते हुए प्राची डिजिटल प्रकाशन द्वारा देश भर के रचनाकारों से रचनाएँ आमंत्रित की गईं जिसमें अशोक शर्मा की उत्कृष्ट देशभक्ति रचना भी ‘भारत 75’ में शामिल किया गया है। जिसकी प्रति माननीय प्रधनमंत्री जी को भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षक,लेखक व कवि श्री शर्मा की सामाजिक चेतना की रचनाएँ पत्रिकाओं तथा अनेक साझा काव्य संग्रह में प्रकाशित होकर समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। श्री शर्मा की साहित्यिक सेवाओं के आधार पर हिन्द देश परिवार संगठन ने जम्मू कश्मीर इकाई का अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर सम्मानभी बढ़ाया है।
अब तक श्री शर्मा को देश भर के विभिन्न साहित्यिक मंचों से श्रेष्ठ साहित्यकार, साहित्य प्रहरी, साहित्य सारंग, साहित्य सारथी, साहित्य शिरोमणि, प्रभंजन कलमकार, सरस्वती सम्मान सहित्यपिडिया सम्मान के साथ दो सौ से अधिक सम्मान मिल चुके हैं तथा इनकी रचनाओं को वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन रिकार्ड में भी शामिल किया जा चुका है। श्री शर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। डॉ.इंद्रजीत गोविंद राव, मधुसूदन पांडेय,पत्रकार रामबिहारी राव, गोविंद कुशवाहा, बासुदेव यादव, डॉ हरिगोविंद मिश्र, विनय गुप्ता,अश्वनी पांडेय, डॉ. गोरख राय, अनिल त्रिपाठी व डॉ. गिरिजेश पांडेय आदि ने भी बधाई दी।
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…