रामकोला/कुशीनगर। उपरोक्त पंक्तियाँ रामकोला विकास क्षेत्र स्थित ग्राम लाला छपरा (लक्ष्मीगंज) के समर्पित शिक्षक, सामाजिक चेतना के रचयिता व कवि अशोक शर्मा की हैं जिन्हें पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022 से नवाजा गया है।
युवा रचनाकार व कवि श्री शर्मा को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी लेखनी/कृत कार्य हेतु श्री सत्य इंदिरा फॉउंडेशन शिक्षा ,स्वास्थ्य ,महिला एवम बाल कल्याण विभाग के द्वारा पर्यावरण बचाने में योगदान हेतु प्रदान किया है।
जानकारी के मुताबिक श्री शर्मा की लेखनी अनेक समाचार पत्रों, पत्रिकाओं व कई साझा काव्य संग्रह के माध्यम से समाज को चेतना देने का कार्य कर रही है। इनकी रचनाएं वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन रिकार्ड तथा ओ.एम.जी. बुक ऑफ रिकार्ड में कीर्तिमान बना चुकी हैं। उत्कृष्ट रचनाकार सम्मान, काव्यांजलि सम्मान, साहित्य रक्षक सम्मान,प्रकृति संरक्षक सम्मान,साहित्य सुधा सम्मान,सहित्यपिडिया सम्मान,लोकप्रिय लेखक सम्मान, डॉ.राधाकृष्णन सम्मान,शब्द श्री सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान के साथ अनेक सम्मानों से ये सम्मानित किए जा चुके हैं। हिन्द देश परिवार इकाई जम्मू कश्मीर में भी ये अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं।इनकी उपलब्धि पर मधुर साहित्य संस्था लक्ष्मीगंज के अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय व इनके गुरुदेव अश्वनी पांडेय फूले नहीं समा रहे हैं।ओमप्रकाश द्विवेदी, गोविंद कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, डॉ.आई.जी.राव, बासुदेव यादव, जय कृष्ण शुक्ल, शिवदयाल,आकाश महेशपुरी ,ऋषिकेश पांडेय, कन्हैया मद्धेशिया आदि ने भी बधाइयाँ दी है।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…