रामकोला/कुशीनगर । आगामी पर्व तथा निष्पक्ष चुनाव करने के उद्देश्य से रामकोला पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्राधिकारी खडडा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय नगर में फ्लैग मार्च निकाला। भ्रमण के दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सड़क की पटरी ( कुछ जगहों) पर बढ़ कर अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दिया और हटवाया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को रामकोला थाने पर पहुंचे सीओ खड्डा ने अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय नगर में भ्रमण किया और आगामी पर्व को शांति से मनाने व चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला तथा नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ कुछ जगहों पर पटरी व्यवसायियों द्वारा अवैध कब्जा की वजह से आने -जाने वाले वाहनों के दिक्कतों को देखते हुए अतिक्रमण को हटवाया और चेतावनी दिया कि अगर कोई व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…