News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 8, 2023  |  8:38 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने अवैध गांजाके साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह मयफोर्स अमडरिया नहर पुलिया के आगे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.3 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी की। जिसकी कीमत लगभग छब्बीस हजार रूपये बतायी जा रही है। बरामदगी के आधार पर रामकोला पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा संख्या 488/2023 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई। गिरफ्तार अभियुक्त कसया थाना क्षेत्र के नादह निवासी दीपक पटेल पुत्र आत्मा पटेल हैं।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक कन्हैया लाल यादव, कांस्टेबल हिमांशु सिंह , रामेन्द्र  यादव , शिवबदन यादव, जयहिन्द यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking