रामकोला/कुशीनगर। मुकदमा अ0सं0 006/2023 धारा 378/411 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित पिन्टू कुमार माली पुत्र बद्री नरायण माली व मनीष कुमार पुत्र ऋषि तिवारी सा0 मीरगंज स्टेशन चौक थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार तथा खुशबुद्दीन अंसारी उर्फ टुन्नु अँसारी पुत्र निजामुद्दीन व मेहदी अंसारी पुत्र रियासत अंसारी एवं इजाज अंसारी पुत्र रईश अंसारी सा0- नौका टोला लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को रामकोला पुलिस ने गुरुवार को लक्ष्मीगंज गेट के समीप कप्तानगंज मेन रोड से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अदद वाहन मैजिक यूपी 57 टी 6088 , दो अदद चैनल बेस , एक अदद कास्ट आर्यन ढक्कन , दो अदद लोहे की सिढी , चार अदद एम एस लोहे का शार्फ्ट , पांच अदद लोहे का प्लेट व, 4 अदद काष्ट आर्यन का प्लेट, चार अदद एन्ड्रायड मोबाईल भिन्न भिन्न कम्पनियों का (कुल लोहा 8 कुन्तल लगभग कीमत 50 हजार रुपया लगभग) की बरामद की।
यह कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा वांछित/ वारंटी अभियान के अन्तर्गत की गई।गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ,उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह, उ0नि0 मुन्नी लाल, का0 अतुल कुमार, का0 राजकुमार यादव ,का0 श्रीकृष्ण कुमार,का0 अतुल यादव,का0 नागेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…