रामकोला/कुशीनगर । अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रामकोला पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के लाल छपरा से लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी जाने वाली मार्ग पर बंद पड़ी चीनी मिल से चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार की।
गिरफ्तार अभियुक्त मेहदी अंसारी पुत्र रियासत तथा एजाज उर्फ कटहवा पुत्र रईस अंसारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज नौका टोला के निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से गन्ना पेरने वाली लोहे की एक बेलन, लोहे का एक ट्रांस्फार्मर प्लेट, एक सलाई रिंच, एक चिन्नी, एक लोहे की हथौड़ी आदि सहित दो अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर तथा एक पीस जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिवम द्विवेदी, उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, उ0नि0 मुन्नीलाल, हेड कांस्टेबल राकेश गोंड, कांस्टेबल जनार्दन यादव, का0 यशवंत चौहान मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…