News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1090 की दी जानकारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 3, 2024  |  7:54 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1090 की दी जानकारी

रामकोला/कुशीनगर । मिशन शक्ति अभियान के तहत रामकोला नगर स्थित जनता इंटर कालेज में पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया और हेल्पलाइन नम्बरों की विधिवत जानकारी दी।

शनिवार को रामकोला थाना के एस0 आइ0 सदानंद, म0 का0 शालू उपाध्याय, म0 का0 अंजू व म0 का0 अफ्रीन नगर के जनता इंटर कॉलेज में पहुंचे और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090  सहित आदि की जानकारी दी।और कहा कि महिलाएं सुरक्षित तभी है जब वह पूर्ण रूप से आत्म निर्भर बन जाएं। छात्राओं को बताया कि अगर किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी छात्रा के साथ कोई हरकत या घटना का प्रयास की जाती है तो छात्राएं अपने परिजनों, शिक्षकों व पुलिस को इसकी जानकारी तत्काल दें ताकि समय रहते सुरक्षा की जा सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को जानकारी दी कि महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरुकता के लिए व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के उद्देश्य से ही वुमेन पावर लाइन 1090 को सक्रिय किया गया है।

इसलिए महिलाओं के साथ किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर पुलिस से सहायता लेनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय की तमाम छात्राएं उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking