रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की गुमशुदा होने का लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के एक घंटा के अंदर ही युवती को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया।
सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम- सिधावे टोला विजयपुर निवासी दीनानाथ कुशवाहा पुत्र रूपचंद्र कुशवाहा निवासी ने स्थानीय थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दिया कि उनकी पुत्री अंकिता कुशवाहा उम्र 21 वर्ष गत रविवार 3 मार्च की शाम को बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गयी है अभी तक वापस घर नही पहुँची है, सगे संबंधियों और रिश्तेदार में पता करने के उपरान्त 4 मार्च को समय करीब साढ़े 12 बजे सूचना दे रहा हूँ। लिखित सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और गुमशुदा युवती की बरामदगी हेतु स्वयं के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की। गठित टीम ने सूचना मिलने के एक घण्टे के अन्दर ही अनुसूईया मंदिर रामकोला से युवती को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
युवती के परिजनों ने युवती के मिलने पर रामकोला पुलिस टीम को शाबाशी दी और आभार जताया। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 आकाश सिंह, का0 मानवेन्द्र यादव, म0का0 शशिबाला सिंह रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…