News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन जब्त की

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2024  |  10:04 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन जब्त की

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध व अपराधियों तथा खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुशीनगर के खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह मय हमराही यान ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी कार्यवाही की।

इस कार्यवाही के दौरान अवैध खनन मिट्टी के कार्य में लगे एक जेसीबी,चार अदद ट्राली मय ट्रैक्टर मिट्टी लदी हुई वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये जानकारी दी कि खनन अधिकारी द्वारा लिखित कार्यवाही के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अवैध खनन के छापेमारी के दौरान हे0का0 लक्ष्मण सिंह, का0 रोशन त्रिपाठी, हे0का0 राकेश कुमार गोंड के अलावा खनन अधिकारी श्री सिंह के हमराहीयान उपस्थित रहे। खनन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि सूचना पर हम पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध खनन में संलिप्त वाहन को कब्जे में लेकर जब्त करने की कार्यवाही की।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking