रामकोला/कुशीनगर । अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षक तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा वारन्टी गण वाद संख्या 17/ 2015 धारा 147/148/323/504/427 भादवि से सम्बन्धित मामले में थाना क्षेत्र के सा0 बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज निवासी नियाजुल देवान व दौलत देवान व शहादत पुत्रगण बिल्लर को उसके गांव सेे ही गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई।यह जानकारी पुलिस ने प्रेसनोट केे जरिये दी।गिरफ्तारी केे दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज वर्मा, का0 रोशन त्रिपाठी रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…