News Addaa WhatsApp Group

रामकोला पुलिस को जल्द ही मिलेगी बड़ी कामयाबी, ट्रेक्टर सहित अन्य चोरी हुये वाहन होंगे बरामद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 13, 2023  |  11:56 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला पुलिस को जल्द ही मिलेगी बड़ी कामयाबी, ट्रेक्टर सहित अन्य चोरी हुये वाहन होंगे बरामद

रामकोला/कुशीनगर। रविवार को वाहन की चोरी करने वाले गिरोह द्वारा एक वाहन चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली। इसके एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोरों ने त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना यार्ड से एक किसान का टैक्टर चोरी करने में कामयाब रहे थे।चोरी की घटना को लेकर सक्रिय हुई रामकोला पुलिस ने चीनी मिल के सीसीटीवी कैमरे फुटेज से चोरों के करीब तक पहुँच गयी कि सूचना मिली है। रामकोला पुलिस का दावा है की शीघ्र ही चोरी गए टैक्टर सहित अन्य वाहन भी बरामद कर लिया जाएगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

    रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी दिनेश यादव जो बीते एक सप्ताह पहले अपने मेसी ट्रेक्टर- टेलर पर गन्ना लेकर रामकोला चीनी मिल आए और यार्ड में उसे खड़ा करके अपने आंख दर्द का दवा लेने के लिए बाजार में चले गये। आधा घंटा बाद वापस आये तो टैक्टर चोरी हो गया था। उनके तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर टैक्टर की तलाश में चीनी मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों के पता लगाने में जुट गई। रविवार को थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गोबरही चैराहे पर कैलाश कुशवाहा अपनी बोलेरो को अपनी चाय की दुकान पर खड़ा किया था जिसे चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सक्रियता से कामयाबी नही मिली।रामकोला की सक्रिय पुलिस ने चोरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।पुलिस जल्द ही ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन को बरामद करने का दावा कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस चोरी की मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है, पुलिस को जल्द ही बड़ी कामयाबी हासिल होगी।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking