News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: छठ घाट की तैयारी जोरों पर; छठ घाट तक पहुँचने के लिए रास्ते की सफाई में लगे नवयुवक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 22, 2022  |  4:10 PM

486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: छठ घाट की तैयारी जोरों पर; छठ घाट तक पहुँचने के लिए रास्ते की सफाई में लगे नवयुवक

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज छठ घाट की सफाई में पूर्व वर्षों की भाति इस वर्ष भी स्थानीय नवयुवकों का योगदान एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गया है। 

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

 ग्राम सभा कुसम्हां के छठ घाट रगड़गंज (छोटी गंडक) पर कुसम्हां,बड़हरा बाबू, नारायनपुर चरगहा,राजपुर गांव की लगभग पांच सौ वेदियां बनी है। हर वर्ष इस पर्व के मौके पर छठ घाट पर छठ मईया के श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो जाती है।मेला लग जाता है।छठ घाट पर छठवर्ती महिलाओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय युुुवक रंजीत सिंह गोलू, अर्जुन मद्धेशिया,अर्जुन जायसवाल, विपिन जायसवाल, किशन मद्धेशिया, आकाश विश्वकर्मा, लेडही मद्धेशिया, विद्यासागर शर्मा,छोटे शर्मा,विनीत सिंह, बाबा रमेश्वर दास महाराज, चन्दन, किशन ,रिंकू, सेराज आदि साफ-सफाई व रास्ते के गड्ढे को बराबर करने में लग जाते है। हर वर्ष रगरगंज के युवकों पर यह बड़ी जिम्मेदारी रहती है जिसे वह योगदान कर समय से अपने परिश्रम के बदौलत छठ मईया के श्रद्धालुओं के लिए सुगम रास्ता तैयार करते और मूर्ति की स्थापना आदि के कार्यो में लग जाते है।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking