News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 22, 2024  |  7:40 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

रामकोला/कुशीनगर । विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से परमार सेवा संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश के द्वारा रामकोला कस्बा के जनता इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समुदायिक स्वास्थ केंद्र रामकोला डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में छात्र- छात्राओं को विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण और पृथ्वी को बचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण और प्लास्टिक से मुक्त रखें तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने पृथ्वी से जुड़ी जानकारियां देकर बच्चों को जागरूक किया। श्री सिंह ने वनस्पति और जीव जन्तुओं से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्म का संचालन अनिल कुमार बरनवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत विद्यालय बच्चो के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बीपीएम आलोक मिश्रा, विद्यालय परिवार से नंदलाल पाल, अशोक यादव, देवधन सिंह, संतोष कुमार रैना, बृजेश कुमार , डा0 राधे गोविन्द शाही, मिथिलेश कुमार के अलावा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking