रामकोला /कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर में उड़ान कम्प्यूटर एजूकेशन सेंटर द्वारा जनजागरुकता रैली निकालकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जन जागरूकता रैली नगर का भ्रमण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला पहुंची।सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा एवं संस्थान के डायरेक्टर रजत मद्धेशिया ने सीएचसी परिसर अन्तर्गत संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि जितना पौधा लगायेंगे उतना ही पर्यावरण सुरक्षित होगा।पेड़ प्रकृति का आधार है ।पेड़ों के बिना प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना नहीं की जा सकती।संस्थान के डाइरेक्टर श्री मद्धेशिया ने कहा कि पर्यावरण के उपेक्षा के कारण जीवन संकट में है।इसको बचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।संंस्थान के डाइरेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इस दौरान मिस काजोल गिरि, आयुष जायसवाल,राजा रौनियार,अनुराग माहेश्वरी, पलक गुप्ता सहित संस्थान के सभी छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…